ग्वालियर ( ईएमएस ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे* के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में ग्वालियर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तहसील प्रांगण डबरा में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी डबरा देहात श्री मनोज कुमार(भापुसे)* के नेतृत्व पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो आधारकार्ड सेन्टर के बगल में गुमटियों के बीच में कुछ लोग ताश के पत्तां से हार जीत का दाव लगाकर रुपये से जुआ खेल रहे थे। सूचना की तस्दकी होने के उपरान्त पुलिस टीम द्वारा जुआ खेल रहे जुआरियों को घेरकर पकड़ा तो मौके से एक व्यक्ति नरेन्द्र शास्त्री निवासी कृष्णपुरा थाना डबरा शहर का मौके से भाग निकला शेष पकडे गये लोगों से उनका नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम (1) लाखन सिंह पिता मायाराम बघेल उम्र 36 साल निवासी बिलासपुर थाना लांच जिला दतिया (2) भीकम कुशवाह पिता मायाराम कुशवाह उम्र 35 साल निवासी शिक्षक कॉलोनी डबरा (3) पहाड सिंह पिता बालकिशन बघेल उम्र 47 साल निवासी इटावा होटल के पीछे डबरा (4) मनोज शर्मा पिता स्व. बाबूलाल शर्मा उम्र 56 साल निवासी शिक्षक कॉलोनी डबरा (5) मनीष पाल पिता सुंदरलाल पाल उम्र 35 साल निवासी जंगीपुरा डबरा (6) सत्यपाल पिता किशोरीलाल अमलानी सिंधी उम्र 48 साल निवासी गुरुनानक वाली गली डबरा का होना बताया। पुलिस द्वारा मौके से कुल रकम 46,000/- रुपये, एक ताश की गड्डी को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों को कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से थाना डबरा शहर में अप0क्र0 200/26 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया और आरोपीगण का जुर्म 07 वर्ष से कम का दण्डनीय होने से आरोपीगण से धारा 35 (3) बीएनएसएस के नोटिस तामील कराये।