राज्य
खंडवा (ईएमएस)। खंडवा में वन विभाग और आदिवासियों के बीच जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया। करीब 23 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इसी दौरान महिलाओं और युवकों ने अधिकारियों पर पथराव की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख प्रभारी रेंजर शंकर सिंह चौहान आपा खो बैठे और कथित तौर पर आदिवासियों को धमकी देते हुए कहा कि यदि कानून हाथ में लिया गया तो इसी जमीन पर कब्र खोद देंगे। इस बयान से विवाद और गहरा गया। प्रशासन ने हालात संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और मामले की जांच की बात कही है। नंदिनी परसाई/20 अप्रैल 26