सेंसेक्स 26, निफ्टी 11 अंक उछला मुम्बई ( ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों से आज सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। हालांकि अंत में कुछ खरीबदारी से बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अंत में 26.76 अंकों की बढ़त के साथ ही 78,520.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 11.30 अंक उछलकर 24364.85 के स्तर पर बंद हुआ है। आज कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भी बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ा और ये नीचे आया। आज सेंकेक्स के शेयरों में ट्रेंट , एशियन पैंट्स , एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी रही जबकि कोटक महिन्द्र बैंक , बीईएल, एचसीएल और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरे। आज एनएसई पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही । इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.25 फीसदी तक गिरा जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.46 फीसदी की गिरावट रही। आज ज्यादातर इंडेक्स गिरावट के साथ ही लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी आईटी, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी समेत कई इंडेक्स में गिरावट नजर आई जबकि निफ्टी ऑटो, मीडिया और पीएसयू बैंक के शेयर गिरे। बाजार जानकारों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से भी बाजार गिरा है। अमेरिका के एक ईरानी जहाज पर कब्जे के बाद से ही दोनो के बीच शांति वार्ता अधर में लटक गयी है। इससे ट ऑफ हॉर्मूज पर तनाव बढ़ गया है। इसका असर कच्चे तेल पर भी दिखा और आज इसका भाव करीब 5 फीसदी बढ़कर 94.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे भी बाजार पर दबाव आया है। इससे पहले आज सुबह बाजार की सपाट शुरुआत हुई। हालांकि, शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में थोड़ी रिकवरी दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद, बैंकिंग सेक्टर में निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को मजबूती प्रदान की। सेंसेक्स 78,632 अंक पर खुला जबकि निफ्टी 24,391.50 पर खुला। ईएमएस 20 अप्रैल 2026