रांची(ईएमएस)।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोकभवन में वेद, पुराण, साहित्य, साहित्यशास्त्र, व्याकरण, दर्शन, ज्योतिष एवं भारतीय संस्कृति आदि विविध विषयों पर विषय-विशेषज्ञों व विद्वानों के शोध-आलेखों के संग्रह वैशारदी (प्रोएनराम दूबे स्मृतिग्रंथ) का लोकार्पण किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने इस कृति के प्रकाशन के लिए संपादक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे स्मृतिग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।उक्त स्मृतिग्रंथ के संपादकमंडल में डॉ नमिता सिंह, डॉ कंजीव लोचन, डॉ शैलेश कुमार मिश्र, डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी तथा गौरीनंदन द्विवेदी शामिल हैं।इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति प्रो राजीव मनोहर सहित कई शिक्षाविद उपस्थित थे। प्रो एनआर दूबे डीएसपीएमयू के रजिस्ट्रार डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी के पिता व संस्कृत के विद्वान थे। वर्ष 1996 में रांची विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग से सेवानिवृत्त हुए। कर्मवीर सिंह/20अप्रैल/26