राज्य
20-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) श्री गोवर्धननाथ मंदिर महू को परशुराम प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की चलित प्रतिमा एवं उनका प्रिय शस्त्र फरसा स्व. पं. दुर्गाप्रसाद शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र कपिल शर्मा (काशी महाराज) ने समर्पित किया। यह प्रतिमा और फरसा समाज के विभिन्न आयोजनों और उत्सवों में पूजन-अर्चन हेतु उपयोग किए जा सकेंगे। इस अवसर पर पं. ऋषिराज शर्मा, पंकज मिश्रा, राजेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, आशीष शर्मा, पवन शर्मा, विकास शर्मा, योगेश शर्मा, यश तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पुण्यकार्य की सराहना कर पं. कपिल शर्मा का आभार व्यक्त किया। आनंद पुरोहित/ 20 अप्रैल 2026