राज्य
20-Apr-2026


रांची(ईएमएस)।प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को अब कार्यालय में मौजूद रहना होगा।हर दिन किसी ना किसी पदाधिकारी को पार्टी कार्यालय में मौजूद रहने का निर्देश प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी किया गया है।इसको लेकर पार्टी ने कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के बैठने का रोस्टर जारी किया है।पार्टी की नयी व्यवस्था 20 अप्रैल से लागू होगी।जारी सूची के अनुसार सोमवार को उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, महामंत्री गणेश मिश्रा, मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह व कृष्णा महतो, मंगलवार को उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, महामंत्री गणेश मिश्रा, मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह व कृष्णा महतो, बुधवार को आभा महतो, मुनेश्वर साहू, महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री अमित सिंह व मनीर उरांव, गुरूवार को उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह व अमरदीप यादव, शुक्रवार को उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही, महामंत्री मनोज सिंह, मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह एवं अमरदीप यादव, शनिवार को उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, महामंत्री मनोज सिंह, मंत्री अमित सिंह, मनीर उरांव व शालिनी बैसखियार, रविवार को उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, मंत्री अमित सिंह व शालिनी बैसखियार को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। कर्मवीर सिंह/20अप्रैल/26