क्षेत्रीय
20-Apr-2026


सक्ती (ईएमएस)। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु सूचना जारी कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लेट तथा एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 तक पूरी कर ली गई है, आवेदन के दौरान जिन छात्र छात्राओ से किसी भी प्रकार की त्रुटि हो गई है, तो उन्हे सुधार करने का अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 तक सुधार किया जा सकता है। इच्छुक छात्र-छात्राएं कार्यालय आदिवासी विकास विभाग सक्ती मे कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर अपने आवेदन में त्रुटि सुधार करा सकते है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के सुधार का अवसर नहीं दिया जायेगा, और आवेदन पत्र निरस्त होने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/20 अप्रैल 2026