० अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी की गई निर्धारित सक्ती (ईएमएस)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी उप निर्वाचन 2026 के तहत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण का कार्य प्रभावशील है और उप निर्वाचन प्रस्तावित है। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला स्तर पर शिकायत सेल का गठन किया गया है। यह शिकायत सेल कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-03, भू-अभिलेख शाखा, सक्ती में संचालित होगा। यहां शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। भू-अभिलेख शाखा में अधीक्षक बैजू लाल कंवर को शिकायत सेल का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, सहायक अधीक्षक श्रीमती शिल्पा मेहर को सहायक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में राजस्व निरीक्षक मनीष राज सिदार एवं राजस्व निरीक्षक महेश कुमार देवांगन को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही मानचित्रकार महेश राम उरांव को डाक सहयोग का दायित्व दिया गया है। शिकायत सेल में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/20 अप्रैल 2026