शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, वैशाख शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमे तिथि, षष्ठी, बुधवार, आद्रा नक्षत्रे, अद्र योगे, कौलव करणे, मिथुन की चंद्रमा, मूसल योग, रवियोग 55/17 विद्या आरंभ तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक दार्शनिक, सुंदर, सुशील, कोमल हृदय, दयावान, उत्तम वृत्ति वाला, कुशल नौकरी-पैसे वाला, धनी-मानी, शिक्षक-शिक्षाविद् तथा दूध-दही तथा सोने-चांदी का व्यापारी, योगी-भोगी होगा। मेष राशि :- मित्र से पीड़ा, यात्रा, विवाद, मातृ-कष्ट, व्यर्थ का विरोध, पड़ोसियों से विरोध बनेगा। वृष राशि :- धन व्यय, व्यापार में प्रगति, शुभ कार्य होगा, परिवार में अनुकूलता बनी रहेगी। मिथुन राशि :- पितृ-कष्ट, यात्रा योग, व्यय लाभ, अस्थिर व अशांति का वातावरण रहेगा। कर्क राशि :- यात्रा सुख, भूमि लाभ, हर्ष, सिद्धी, खेती व गृह कार्य की व्यवस्था उत्तम बनेगी। सिंह राशि :- शरीर कष्ट, अपव्यय, कार्य में सफलता, आर्थिक सुधारादि कार्य होंगे। कन्या राशि :- खर्च, विवाद, स्त्री-कष्ट, विद्या-लाभ, धीरे-धीरे सुधार के साथ लाभ अवश्य ही होगा। तुला राशि :- यात्रा से हानि, राजलाभ, शरीर कष्ट, खर्च अधिक होगा, ध्यान रखें। वृश्चिक राशि :- वृत्ति से लाभ, यात्रा, सम्पत्ति लाभ, व्यापार में सुधार होगा, खर्च होते ही रहेंगे। धनु राशि :- अल्प लाभ, चोटाग्नि भय, शरीर भय, मानसिक परेशानी, अपवाद या उलझन का सामना करेंगे। मकर राशि :- शत्रु से हानि, अपव्यय, शरीरादि सुख होगा, कभी-कभी कुछ कमीr की व्यवस्था बनेगी। कुंभ राशि :- शुभ व्यय, संतान सुख, कार्य-सफलता, उत्साह में वृद्धि होगी, रुके कार्य बन जायेंगे। मीन राशि :- पदोन्नति, राजभय, लाभ-हानि तथा अधिकारियों से मनमुटाव होगा, ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका