कोरबा (ईएमएस) विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, कोरबा के तत्वावधान में टी.पी. नगर चौक पर 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर लव जिहाद का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में विरोध की गूंज सुनाई दी। संगठन के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि “राष्ट्रहित, मातृशक्ति का सम्मान और समाज की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की राष्ट्र विरोधी या समाज विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उक्त कार्यक्रम पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन की मौजूदगी में पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 21 अप्रैल / मित्तल