इन्दौर (ईएमएस)। देहली के त्यागराजन स्टेडियम मे आयोजित 69वी राष्ट्रीय शालेय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते बालक बालिका दोनों ही वर्गों में पदक जीते। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग मे यादवी बोडाना, शिवानी तिवारी ने रजत पदक, अंशिका उपाध्याय ने कास्य पदक वहीं प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सोमेश धनौतिया, मानद बार्गल ने रजत पदक और चिराग सिंगारे ने कास्य पदक हासिल किये। इनके अलावा प्रतियोगिता में गौतम जाट, हार्दिक मोदी, सौम्य पवार, श्रुति शर्मा, जानवी प्रजापत, अर्पिता बिस्वास, ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर उन्हें मालवा कलारीपयट्टू संघ, मध्यप्रदेश के महासचिव गजेंन्द्र सिंह राठौर प्रदेश सयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ट मध्य प्रदेश मानसिंह यादव खेल अधिकारी रीना चौहान ने बधाई दी है। - आनंद पुरोहित/ 21 अप्रैल 2026