क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सिंगल यूज प्लॉस्टिक के खिलाफ नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर आज निगम की टीम ने जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत गोल बाजार और सदर बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लॉस्टिक रखने वालों दुकानदारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 80 किलो प्लॉस्टिक जब्त किया और जुर्माने के तौर पर 5 हजार रूपये वसूल किए। प्रतिबंधित होने के बावजूद स्वच्छता तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लॉस्टिक का उपयोग अभी भी कुछ लोगों द्वारा छुपकर किया जा रहा है जिसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे द्वारा निगम अधिकारियों को दिया गया। जिसके परिपालन में स्वास्थ्य अधाकारी एवं जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप के नेतृत्व में जोन द्वारा शहर के गोल बाजार और सदर बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लॉस्टिक रखने वाले दुकानों और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई । कार्रवाई के दौरान निगम की टीम द्वारा व्यापारियों और आमजनों को प्लॉस्टिक के उपयोग की जगह कपड़े का थैला या जूट से बने थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कपड़े या जूट से बने थैला अपनाएं-कमिश्नर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने शहर के व्यापारियों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा की सिंगल यूज़ प्लॉस्टिक से हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है,इसलिए प्लॉस्टिक की जगह कपड़े से निर्मित या जूट के थैले का प्रयोग करें और पर्यावरण को बचाएं तथा आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य भविष्य दें। मनोज राज 21 अप्रैल 2026