-असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा की तुलना चिंपांजी से की पटना,(ईएमएस)। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देश में यौन शोषण के मामलों में नेताओं की बड़ी भूमिका है और कई सांसदों पर गंभीर आरोप लगे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि 90फीसदी महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। वहीं पप्पू यादव ने असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा की तुलना चिंपांजी और कुत्ते से की। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के खिलाफ बोलने वालों की स्थिति सड़क पर भौंकते कुत्तों जैसी होती है। हालांकि बड़े नेता हाथी की तरह अपने रास्ते पर चलते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पप्पू यादव इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को चरित्रहीन और बाचल तक कह डाला। हिमंता सरमा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा वे मानव नहीं वनमानुष हैं। महिला आरक्षण बिल को लेकर पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस अहम मुद्दे पर बिना व्यापक चर्चा, विशेषज्ञों की राय और राज्यों से परामर्श के फैसला लिया। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद सरकार ने इस बिल को पास नहीं किया, लेकिन अब राजनीतिक लाभ के लिए इसे लाया गया था। पप्पू यादव ने कहा कि हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं है। ओबीसी, ईबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय इस तरह की नीतियों को लेकर सरकार को कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने बीजेपी और बिहार में नए राजनीतिक समीकरणों पर भी खुलकर टिप्पणी की है। पप्पू यादव ने सम्राट चौधरी को सीएम बनाए जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एक पिछड़े वर्ग के नेता का सीएम बनना बड़ी बात है, लेकिन बीजेपी के अंदर ही कुछ लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के कई नेताओं की शैक्षणिक योग्यता और आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड सवालों के घेरे में है, फिर भी सिर्फ एक व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है। सिराज/ईएमएस 21अप्रैल26