मधुबनी, (ईएमएस)। साईबर थाना मधुबनी ने साईबर मामले में लिप्त दो अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है। एसपी ने बताया कि 20 अप्रैल को थानाध्यक्ष, साईबर थाना को गुप्त सूचना मिला कि ग्राम रहुआ संग्राम, थाना भेजा, जिला मधुबनी का निवासी संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा, अनूप आनंद एवं आलोक कुमार के द्वारा विभिन्न बैंको में खाता खुलवाकर साईबर फ्रॉड का कार्य किया जा रहा है। उक्त सूचना वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त निर्देश के अनुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर पंहुचें। रहुआ संग्राम में संतोष कुमार झा एवं अनूप आनंद दोनो व्यक्तियों को विधिवत पकड़ कर नाम पता का सत्यापन कर लिया गया। अपराध के संबंध में बारी-बारी से दोनो से पुछताछ किया गया तो उक्त दोनो पकड़ाए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि वे दोनों आरोपी साईबर अपराध के कार्य के लिए विभिन्न बैंक में खाता खुलाकर ऑनलाइन के माध्यम से साईबर अपराध करते है। उन दोनो अभियुक्तों को उनके द्वारा किया गया अपराधों का बोध कराते हुए उन्हे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया. इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 19/26 में धारा-303(2)/318(4)/319(2)/112(2)/3(5) बीएनएस एवं 66 (सी), 66 (डी) आईटी एक्ट 2000 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इन सभी अभियुक्तों की संलिप्ता सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से विस्तृत तौर पर संगठित साईबर ठगी एवं वित्तीय अनियमिता में पायी गयी है। वहीं तीसरे आरोपी आलोक कुमार की तलाशी में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। कार्तिक कुमार/संतोष झा-२१ अप्रैल/२०२६/ईएमएस