अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती–दुर्गापुर–साबरमती समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार है: ट्रेन संख्या 09413/09414 साबरमती–दुर्गापुर–साबरमती स्पेशल (विशेष किराया पर) ट्रेन संख्या 09413 (साबरमती–दुर्गापुर स्पेशल) 24 अप्रैल, 2026 को साबरमती से 18:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 09:15 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09414 (दुर्गापुर–साबरमती स्पेशल) 26 अप्रैल, 2026 को 12:15 बजे दुर्गापुर से प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 03:00 बजे साबरमती पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल एवं अण्डाल स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन सं. 09413 (साबरमती–दुर्गापुर स्पेशल) के लिए आरक्षण की बुकिंग 22 अप्रैल, 2026 से सभी पीआरएस काउंटर्स एवं आईआरसीटीसी वेबसाईट पर उपलब्ध होगी। इस ट्रेन में 3-टियर एसी एवं स्लिपर श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/21 अप्रैल