21-Apr-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 21 अप्रैल मंगलवार को नारी शक्ति वंदन पंखवाड़ा के द्वितीय चरण में ‘‘कानूनी अधिकार/वित्तीय साक्षरता/साईबर सुरक्षा/लैगिंग समानता विषय पर व्याख्यान तथा ‘‘कल की महिला नेतृत्व/शिक्षा में सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने कानूनी अधिकार एवं साईबर सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम प्रभारी शिवलाल अहिरवार ने वित्तीय साक्षरता एवं लैंगिंग समानता को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में सहभागिता की। मंच संचालन डॉ. अनामिका पाठक एवं आभार ज्योति तिवारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान भगवत सिंह पटेल, डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. रिजवान खान, डॉ. राजेन्द्र कुमार नागेश, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/21/04/2026