राज्य
21-Apr-2026


-शिष्टाचार भेंट करते राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा हाथरस (ईएमएस)। जनपद निवासी राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने लखनऊ पहुंचकर दिव्यांग कल्याण मंत्री एवं बोर्ड अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।मुलाकात के दौरान सागर शर्मा ने मंत्री को पटका ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जनपद हाथरस में संचालित दिव्यांग कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी स्थिति से मंत्री को अवगत कराया।सागर शर्मा ने बताया कि हाल ही में जनपद में वितरित किए गए सहायक उपकरणों में कई पात्र दिव्यांगों को उपकरण नहीं मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने हाथरस में दिव्यांगों के लिए एक विशेष स्कूल खोले जाने की मांग भी उठाई।मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 अप्रैल 2026