हाथरस (ईएमएस)। हाथरस गेट क्षेत्र के दयानतपुर में गलीचा धागा बनाने वाली एक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। समय रहते दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा है कि गोपाल की फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। फैक्ट्री में मौजूद धागे और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण लपटें और तेज हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। नुकसान का सही आंकलन जांच के बाद ही सामने आएगा। फैक्ट्री मालिक के अनुसार, घटना में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 अप्रैल 2026