राज्य
21-Apr-2026


नए निर्देश जारी हाथरस (ईएमएस)। जिले में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शशि बाला ने सभी परिषदीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के संचालन हेतु नए निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, विद्यालय अब प्रातः साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक संचालित होंगे जबकि छात्र-छात्राओं को सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक पठन-पाठन के लिए उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। प्रार्थना सभा सुबह साढ़े सात बजे से 7:40 बजे तक तथा मध्यावकाश सुबह दस बजे से सबा दस बजे तक रखा गया है। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक व अन्य कार्य पूर्ण करने होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का पालन न करने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ये आदेश अग्रिम आदेशों तक लागू रहेंगे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 अप्रैल 2026