राज्य
21-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत सासनी क्षेत्र में आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की। उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-04 की टीम ने रुहेरी, नगला गदू और गदाखेड़ा सहित कई स्थानों पर देशी व कंपोजिट मदिरा दुकानों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानों के स्टॉक का मिलान किया गया और सभी विक्रेताओं को POS मशीन से 100% बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ईंट भट्टों पर कार्यरत मजदूरों को अवैध शराब के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने क्षेत्र में संचालित ढाबों और रेस्टोरेंट्स की भी सघन चेकिंग की। इस दौरान आबकारी निरीक्षक अच्छे लाल मिश्र सहित पूरी आबकारी टीम मौजूद रही। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 अप्रैल 2026