राज्य
21-Apr-2026


--जन्मोत्सव मनाते विप्र समाज हाथरस (ईएमएस)। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में अंगूमल धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अभिषेक, हवन-यज्ञ और प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने की।कार्यक्रम में पंडित राजकुमार भारद्वाज के मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद हवन-यज्ञ में आहुति देकर जन्मोत्सव मनाया गया। उपस्थित वक्ताओं ने समाज की एकता और युवाओं के मार्गदर्शन पर जोर दिया।पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, जितेंद्र स्वरूप शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, रामेश्वर उपाध्याय, अविनाश चंद्र पचौरी, उदयवीर शर्मा, मदन मोहन गौड़, उमेश चंद शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। आरपीएम डायरेक्टर अरविंद शर्मा ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए धर्मशाला निर्माण के लिए सहयोग की अपील की। धीरज पांडे ने अधिक से अधिक स्थानों पर परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।कार्यक्रम का संचालन प्रशांत बोहरे ने किया। उन्होंने आपसी मतभेद खत्म कर एकजुट रहने और सामाजिक समन्वय बढ़ाने की अपील की। अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज को संगठित रखने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे।इस दौरान हर्ष शर्मा ने एक प्रकरण में अपनी बात रखते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री से जुड़े मामले में पूरी सीसीटीवी फुटेज जांच का हिस्सा बनाई जाए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हो, अन्यथा उन्हें उनका बकाया दिलाने में मदद की जाए।कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व सांसद बंगाली सिंह, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।अंत में हवन-यज्ञ के उपरांत ब्राह्मण भोजन और प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 अप्रैल 2026