छिंदवाड़ा (ईएमएस)। । मंगलवार का दिन जिले में सडक़ पर दुपहिया, चौपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों के लिए अमंगल साबित हुआ। जिले में अलग-अलग हुए सडक़ हादसों में जहां २० से ज्यादा लोग घायल हुए वहीं चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसें उमरेठ, चौरई और पांढुर्णा के मोहगांव में हुए। उमरेठ क्षेत्र में सडक़ किनारे खड़े ट्रक से एक दुपहिया वाहन जा भिड़ा इसमें दो सगे भाईयों सहित एक अन्य युवक की मौत हो गई। इधर चौरई क्षेत्र के थांवरी में पिकअप वाहन पलट गया। इसमें सवार २० लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना पांढुर्णा जिले के मोहगांव में हुई जहां पत्थर से भरा टै्रक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में सात वर्षीय मासूम की टै्रक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। तीनों हादसों की वजह रफ्तार का कहर बताया जा रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईएमएस/मोहने/ 21 अप्रैल 2026