राज्य
22-Apr-2026
...


- टोल प्लाजा में बिना वाहन निकले कटौती - उपभोक्ता अदालत में खुला मामला छत्तरपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के एक टोल प्लाजा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक उपभोक्ता के फास्टैग खाते से बिना वाहन निकले ही टोल राशि काट ली गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने टोल पार नहीं किया, फिर भी उसके खाते से पैसे कट गए। कई बार शिकायत करने के बावजूद जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उसने उपभोक्ता अदालत का रुख किया। अदालत में सुनवाई के दौरान तकनीकी खामियों और लापरवाही की बात सामने आई। जांच में पाया गया कि सिस्टम में गड़बड़ी के कारण गलत कटौती हुई थी। मामले को गंभीर मानते हुए अदालत ने टोल एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया और उपभोक्ता को राहत देने के निर्देश दिए। इस घटना के बाद टोल सिस्टम की पारदर्शिता और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। नंदिनी परसाई/22 अप्रैल 2026