राज्य
22-Apr-2026
...


-धर्म कांटे में भी मंडी की मिलीभगत से 5 किलो तक की कटौती भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश की मंडियों और उपज केंद्रों में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों के साथ गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। आरोप है कि एक कुंटल गेहूं की तौल में 2 किलो तक की सीधी कटौती की जा रही है, वहीं धर्म कांटों पर भी मिलीभगत के चलते 5 किलो तक वजन कम दिखाया जा रहा है। इससे किसानों को सीधे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह स्थिति तब है जब सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी का दावा कर रही है। मंडियों में हो रहे इस कथित भ्रष्टाचार से न सिर्फ किसानों का भरोसा टूट रहा है, बल्कि पूरी खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। नंदिनी परसाई/ 22 अप्रैल 2026