राज्य
22-Apr-2026


गुरुग्राम (ईएमएस)। साइबर सिटी में पहली बार प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग बुधवार को होगी। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित होने वाली इस मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। मीटिंग को देखते हुए सचिवालय व आसपास सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री मीटिंग के लिए गुरुग्राम पहुंच चुके हैं। कुछ देर बाद मीटिंग शुरू होगी। सचिवालय के आस-पास ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता सुबह आठ बजे से ही इलाके में बढ़ा दी गई है ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से विकास के एजेंडों पर बातचीत करेंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/22/अप्रैल /2026