राज्य
22-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राहुल गांधी को लेकर तेज प्रताप यादव के बयान पर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें पागल आदमी बताया है। जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को सत्ता की लालची बताया और कहा कि प्रियंका गांधी ही कांग्रेस को सँभाल सकती हैं, जिस पर कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने तेज प्रताप यादव को पागल आदमी बताया और कहा कि उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता है। कांग्रेस नेता उदित राज ने तेज प्रताप यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये पार्टी का मामला है। लेकिन, ये आदमी (तेज प्रताप यादव) पागल है और अपरिपक्व है।। पहले अपना संभाले, ये आदमी जब देखो तब बड़बड़ाता रहता है। इस आदमी की बातों को कोई गंभीरता से लेता ही नहीं है। ये तो बिलकुल पागल टाइप का आदमी है। दरअसल बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और जनशक्ति दल के नेता तेज प्रताप यादव से जब प्रियंका गांधी को इंडिया ब्लॉक का चेहरा बनाए जाने की अटकलों पर सवाल किया गया तो उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए जवाब हुए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/22/अप्रैल /2026