राज्य
22-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। टीम ने शाहदरा इलाके में अवैध रूप से दवाइयों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने पहले एक नकली ग्राहक भेजा, जिसने बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना बिल के दवाइयां खरीदीं। दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। टीम ने शाहदरा इलाके में अवैध रूप से दवाइयों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहदरा के राशिद मार्केट, खुरेजी गांव में छापा मारा। जांच के दौरान एक व्यक्ति, हरभगवान उर्फ भारत, बिना लाइसेंस के दवाइयां बेचता हुआ पाया गया। टीम ने पहले एक नकली ग्राहक भेजा, जिसने बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना बिल के दवाइयां खरीदीं। इससे साफ हो गया कि यहां गैरकानूनी तरीके से दवाइयों की बिक्री हो रही थी। छापे के दौरान कुल 104 तरह की दवाइयां जब्त की गईं, जो बिक्री और वितरण के लिए रखी गई थीं। इसके अलावा 23 एक्सपायर्ड दवाइयां भी मिलीं। कुछ दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इस दुकान का लाइसेंस सितंबर 2024 में ही रद्द हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद यहां दवाइयां बेची जा रही थीं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/22/अप्रैल /2026