राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) ने लाभांश का हिस्सा दिल्ली सरकार को दिया। आइजीएल में दिल्ली सरकार की पांच प्रतिशत की हिस्सेदारी है। लाभांश के रूप में आइजीएल के वरिठ अधिकारियों ने 22.75 करोड़ का लाभांश चेक उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को प्रदान किया। इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि आइजीएल ने दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करते हुए हाल ही में हुई गैस की कमी की समस्या को सुलझाने में रचनात्मक भूमिका निभाई है। इसमें बिना किसी रुकावट के अनुमतियां दिलवाना, लागू शुल्कों में छूट देना, और पीएनजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना शामिल है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/22/अप्रैल /2026