-सूची में दानदाताओं का नाम, चेक नंबर और पैन नंबर जरूरी भोपाल (ईएमएस) ।भाजपा ने प्रदेश के जिलों से 20 हजार रुपये से अधिक चंदा देने वाले दानदाताओं की विस्तृत सूची मांगी है। पार्टी संगठन ने निर्देश दिए हैं कि सूची में दानदाता का नाम, चेक नंबर, पैन नंबर, बैंक विवरण और भुगतान से जुड़ी अन्य जानकारी अनिवार्य रूप से शामिल की जाए। बताया जा रहा है कि यह कदम वित्तीय पारदर्शिता और ऑडिट प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। कई जिलों ने अभी तक पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, जिस पर संगठन ने नाराजगी जताई है। सभी जिलों को तय समय सीमा के भीतर विवरण जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पार्टी फंड का सही लेखा-जोखा सुनिश्चित किया जा सके। नंदिनी परसाई/22 अप्रैल 2026