राज्य
22-Apr-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर थाना अतंर्गत रामपुर में शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर एक बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया| गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर छापर गुरुद्धारे के पास गोरखपुर निवासी 23 वर्षीय शिवम उर्फ शिवा राव शैलार देर रात लगभग 12.30 बजे मेडिकल दिलखुश ढाबा से खाना खाकर अपने दोस्त एंजिल राबर्ट के साथ मोटर सायकल से शक्ति नगर वाले रास्ते से घर वापस आ रहे थे नगर निगम कार्यालय के पास से एक आटो में केशू बेन अपने एक साथी के साथ पीछा करते हुए रामपुर आया और उसको रोककर शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगा, मना करने पर गाली गलोज करते हुये चाकू से उस पर हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 126(2), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 22 अप्रैल 2026/ 05.04