हिन्दु धर्म सेना ने की कार्यवाही की मांग जबलपुर, (ईएमएस)। सदर ईदगाह मैदान में होने वाले शादी ब्याह के आयोजन स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. आए दिन प्रतिबंधित फटाकों और कान फाड़ू डीजे ने लोगों का जीना हराम कर रखा है. हिन्दु धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने बताया कि बीती रात एक बारात में आए भारी भरकम व ऊंचे डीजे की वजह से बिजली का तार टूट गया जिससे पीरजी का बागीचा व बर्फ फैक्टरी क्षेत्र के कई घरों में रात भर अंधेरा छाए रहा . 1912 और सदर कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद विद्युत लाइन को जोड़ा नही गया. कई बार कॉल लगाने पर रटा रटाया जवाब मिलता है, कर्मचारी नहीं है| हिन्दु धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, अविनाश सुखदान, रोहित बेन, परमजीत छपेल, रोहित बैन,मोनू पासी, शुभम कुरील, जयदीप, गौरव, प्रशांत आदि ने मांग की है कि ईदगाह मैदान में आने वाली बारातों को इस बात की सख्त ताकीद की जाए कि किसी भी हाल में बिजली आपूर्ति ठप्प नहीं हो, डीजे के उपयोग पर रोक लगे साथ ही प्रतिबंधित फटाकों का उपयोग करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जाए. जल्द ही हालात नहीं सुधरने पर उग्र आन्दोलन किया जाएगा. सुनील साहू / मोनिका / 22 अप्रैल 2026/ 04.20