खेल
22-Apr-2026


मैड्रिड (ईएमएस)। यहां जारी स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रियल मैड्रिड, रियल बेटिस और एथलेटिक क्लब ने जीत के साथ ही खिताबी मुकाबले के लिए अपने-अपने कदम बढ़ाये हैं। रियल मैड्रिड ने जहां अलावेस को 2-1 से हराकर, वहीं रियल बेटिस ने गिरोना को 3-2 से और एथलेटिक क्लब ने ओसासुना को 1-0 से हराया। अब रियल मैड्रिड और नंबर पर चल रही बार्सिलोना के बीच अंतर कम होकर 6 अंक ही रह गया है। इससे खिताबी दौड़ और कड़े होने के संकेत मिले हैं। अब बार्सिलोना का सामना सेल्टा विगो से होगा और एटलेटिको मैड्रिड एल्चे का सामना करेगा। मैड्रिड की टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। खेल के 29वें मिनट में ही स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने एक गोल दागकर टी को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी मैड्रिड हावी रही और विनिसियस जूनियर ने एक गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। अलावेस के लिए टोनी मार्टिनेज ने इंजरी टाइम में एक गोल जरूर किया पर तब तक काफी देर हो गयी थी। वहीं एक अन्य मुकाबले में, रियल बेटिस ने गिरोना को 3-2 से हराकर सात मैचों के बी पहली जीत दर्ज की। इस मैच में शुरुआती गोल गिरोना के विक्टर त्सिगांकोव ने किया पर बेटिस की ओर से मार्क रोका और अब्दे एजालजौली ने गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस जीत से बेटिस की लीग में स्थिति मजबूत हुई है। एक अन्य मैच में एथलेटिक क्लब ने भी ओसासुना के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की। इस जीत उसे उसपर लटक रहा रेलीगेशन का खतरा टल गया। इससे टीम ने तालिका में अपनी स्थिति को और बेहतर की है। टीम के लिए एकमात्र और निर्णायक गोल गोर्का गुरुजेटा ने किया। वहीं, टीम के गोलकीपर उनाई साइमन ने शानदार बचाव करते हुए टीम की जीत पक्की की। की, जिसने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर, मैलोर्का और वालेंसिया के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। । ईएमएस 22 अप्रैल 2026