- शाहपुरा जैन मंदिर में नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण भोपाल(ईएमएस)। आचार्य श्री विद्या सागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि श्री संभव सागर महाराज का 28 वा दीक्षा दिवस उपकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आयोजन श्री पार्श्वनाथ जिनालय शाहपुरा में होगा, साथ ही नवनिर्मित छात्राlवास का लोकार्पण भी होगा। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया प्रातः 6.45 बजे मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक पूजा- अर्चना के साथ विधि विधान से अनुष्ठान शुरू होगे। शाहपुरा मंदिर समिति के अध्यक्ष दीप जैन, सचिव अमित मोदी, उपाध्यक्ष चक्रेश शास्त्री, सह सचिव संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, कार्यकारणी सदस्य सुबोध जैन, मुकेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, होशांग बजाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी से शामिल होने का निवेदन किया है। अंशुल जैन / 22 अप्रैल, 2026