सेंसेक्स 756, निफ्टी 198 अंक गिरा मुंबई (ईएमएस) । भारतीय शेयर बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार में ये गिरावट दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से भी बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 756.84 अंक टूटकर 78,516.49 पर बंद हुआ। वहीं 50शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 198.50 अंक नीचे आकर 24,378.10 पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह 831 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 79,019.34 पर खुला था। वहीं निफ्टी 224 अंक नीचे आकर 24,470.85 पर खुला। आज कारोबार के दौरान व्यापक बाजार सूचकांक का प्रदर्शन अच्छा रहा। । निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स और निफ्टी मिडकैप में बढ़त रही। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा में भी तेजी रही जबकि निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 3.89 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.87 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.73 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.66 फीसदी की गिरावट रही। दूसरी ओर निफ्टी में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचयूएल, एनटीपीसी, टीएमपीवी, हिंडाल्को, अदाणी इंटरप्राइजेज, इटरनल और नेस्ले इंडिया के शेयरों में तेजी रही। एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके साथ ही इंफोसिस, एमएंडएम, टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज-ऑटो, मैक्सहेल्थ, एचडीएफसी लाइफ और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी 3-1.5 गिरावट आई।जानकारों के अनुसार ये गिरावट अमेरिकी-ईरान में तनाव बने रहने और होर्मुज को लेकर संघर्ष बढ़ने से आई है। ईएमएस 22अप्रैल 2026