22-Apr-2026
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की मंशा के अनुसार विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला कल्याण विभाग के जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन एवं सखी वन स्टॉप सेंटर, स्वास्थ्य विभाग आयुष टीम और जन आधार कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से एसएमजी पब्लिक स्कूल में विभिन्न गतिविधियों के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें, 9 मई को आयोजित होने जा रही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत व विधिक सेवाओं के साथ साथ साइबर अपराध, गुड टच बैड टच, वन स्टॉप सेंटर, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और राष्ट्रीय कृत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताते हुए पंपलेट वितरण किए गए। इस दौरान, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई गई और पौधरोपण व वृक्ष पर रेड टेप मूवमेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी/ज़िला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा, अकाउंट अस्सिटेंट मोहिनी शर्मा, काउंसलर व प्रभारी सखी वन स्टॉप सेंटर शिक्षा सारस्वत ने मिशन शक्ति फेस 5 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के साथ साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच बैड टच आदि के विषय में बताते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, विधिक सेवाओं और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1076, 1098, 1090, 181, 112 और आयुष टीम से डॉक्टर पूनम शर्मा ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, किशोरी स्वास्थ्य, एनीमिया के प्रति जागरूक जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी प्रवीन कुमार शर्मा ने आगामी 9 मई को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत और विधिक सेवाओं के साथ साथ बाल अधिकार एवं महिला उत्पीड़न संबंधी विषयों पर जानकारी प्रदान की और और नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 व 18004190324 के विषय में बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित हृदेश शर्मा, प्रबंधक पंकज प्रकाश पाठक एवं उत्कर्ष पाठक, जतिन, पूजा शर्मा, दिव्य गुप्ता, हया, रानू सविता, हीरा, सिमरन सहित समस्त स्टॉफ और सान्या, कीवी, अभी, आयुषी, एंगल, शिवांगी व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। - ईएमएस