क्षेत्रीय
23-Apr-2026


नरसिंहपुर (ईएमएस)। मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को दो सत्रों में सम्पन्न होगा। पहला सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक होगी। आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार परीक्षा के समय वर्जित वस्तुएं का उल्लेख किया गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी नरसिंहपुर श्रीमती देवंती परते ने बताया कि सामान्यत: परीक्षाओं में ऐसा पाया गया है कि परीक्षार्थी अपने कपड़ों, कफलिंग, धूप का चश्मा, इलेक्ट्रॉनिक/सेंसर युक्त चश्में, चूते-मोजे, हाथ के बैंड इत्यादि में नाना प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करते हैं। अत: परीक्षा में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सेंडर पहनकर आ सकते हैं। चेहरे को ढंग कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में पेंसिल, रबर (रेजर) व व्हाईटनर एवं एसेसरीज जैसे वालों को बांधने का क्लचर/ बकल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक/ चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स/ वॉलेट, टोपी वर्जित है। हिजाब, पगड़ी, पल्ला, हाथ में बंधे धागे/ बंधन व ताबीज का सम्मानपर्वक सूक्ष्मता से परीक्षण किया जाएगा। धार्मिक धागे व महिलाओं के आभूषण (ज्वेलरी) उतारे नहीं जाएंगे। परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएं डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी नरसिंहपुर श्रीमती परते ने बताया कि परीक्षा के समय स्टेशनरी संबंधी सामग्री जैसे पेंसिल, रबर (इरेजर), व्हाइटनर, स्केल, बैग्स, पठन सामग्री, आई.टी. गैजेट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ, हैंडफी, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कोई ऐसा उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जाते हैं, वर्जित रहेंगे। इसी तरह एसेसरीज जैसे- वालों को बांधने वाला क्लचर, वक्कल, हाथ के बैंड/ हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक बैंड/ चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलींक, धूप के चश्मा, पर्स/वॉलेट, टोपी और अन्य वस्तुएं जैसे चाबी, लाइटर्स/ माचिस बॉक्स, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, शार्पनर, ब्लेड तथा अन्य कोई कीमती सामान साथ ही जूत-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा के समय अनुमत वस्तुएं उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय परीक्षार्थी अपने साथ ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, गोले बनाने के लिए निर्धारित स्याही का पेन, स्वयं का फोटो (यदि आवश्यक हो), पानी की पारदर्शी बॉटल, दिव्यांग परीक्षार्थियों के उनके लिए 3 आवश्यक सामग्री और अन्य कोई सामग्री जो ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट हो, साथ में लेकर आ सकते हैं। हिजाब, पगड़ी, पल्ला, हाथ में बंधे धागे/बंधक (कलावा) व ताबीज तथा अन्य धार्मिक मान्यता की वस्तुओं का सूक्ष्मता से परीक्षण किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में धार्मिक/सामाजिक प्रतीकों को काटने-फाड़ने या बलपूर्वक हटाने की अनुमति नहीं रहेगी। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 23 अप्रैल 2026