अंतर्राष्ट्रीय
23-Apr-2026


इस्लामाबाद(ईएमएस)। ईरान वार्ता की आस में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पिछले 10 दिनों से लॉकडाउन की स्थिति में है। इस्लामाबाद में सडक़े बंद हैं, बाजार ठप पड़े हैं, और चारों ओर सुरक्षा बलों का पहरा है। संभावित शांति वार्ता और हाई-प्रोफाइल दौरों की अटकलों के चलते शहर की सडक़ों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। पाकिस्तान के एक ऐसी वार्ता की मेजबानी के लिए इंतजार कर रहा है, जिसमें हिस्सा लेने वाले देशों का रुख घंटे-घंटे में बदलता रहता है। इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान बातचीत की अनिश्चितता के बीच सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद अघोषित लॉकडाउन है। विनोद उपाध्याय / 23 अप्रैल, 2026