इंदौर (ईएमएस)। हाई लिंक सिटी स्थित पार्श्व कल्प तरु धाम में निर्मित धरणीधर पार्श्वनाथ जिनालय की 12वीं वर्षगांठ शुक्रवार, 24 अप्रैल को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। मातृ हृदय अमित गुणा महाराज साहब की प्रेरणा से आयोजित इस गरिमामय समारोह में समाज के कई प्रबुद्ध जन सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेंगे। अध्यक्ष पुंडरीक पलरेचा के अनुसार, वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत प्रातः 6:45 बजे मूलनायक भगवान धरणीधर दादा के अभिषेक के साथ होगी। इसके पश्चात प्रातः 7:00 बजे से ब्रास पूजा, केसर पूजा, पुष्प पूजा और मुकुट पूजा के विधान बोलियों के माध्यम से संपन्न किए जाएंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रातः 8:00 बजे होने वाला भव्य ध्वजारोहण समारोह होगा, जिसमें संपूर्ण समाज की सहभागिता रहेगी। इस पावन अवसर पर विजय मेहता, मनीष सुराणा, संजय मोगरा, शांतु पालरेचा, दीपेश-मोना कोठारी, अरविंद डोसी, सिद्धांत जैन, अर्पित मारू, दीपक सुराणा, सुरेश लोढ़ा, दिलीप ख़िमेसरा, अनिल महाराजा, प्रदीप जैन, विशाल बम, सुरेश बोथरा, पियूष संघवी और आनंद भंसाली सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इसी पावन तिथि पर दादा गद्दी नशीन हुए थे। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालु सदस्यों से अपील की है कि वे अभिषेक, पूजा और ध्वजारोहण के साक्षी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें। प्रकाश/23 अप्रैल 2026