भोपाल (ईएमएस) । शहर में अपराधों की रोकथाम और संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया थाl जिसके पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 मयूर खण्डेलवाल , अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में वृद्ध महिला के साथ हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लूटी गई संपत्ती बरामद की गई है। कैफियत मामला इस प्रकार है कि दिनांक 21.04.2026 को फरियादिया सीमा द्विवेदी ने थाना निशातपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 65 वर्षीय वृद्ध मां, श्रीमती शैल कुमारी मिश्रा के साथ उनके घर में घुसकर एक अज्ञात आरोपी ने मारपीट की और सोने के जेवरात लूटने का प्रयास किया गया विरोध करने पर आरोपी द्वारा सीमेंट के ब्लॉक से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं एवं आरोपी सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया जिस पर थाना निशातपुरा में अपराध क्रमांक 0332/2026, धारा 333, 309(6) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था । ।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के निर्देशन में 03 सर्च टीम लगाई गई थी जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान मांगीलाल उर्फ मंगल अहिरवार उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार । पूछताछ के दौरान आरोपी ने वृद्धा के साथ मारपीट कर जेवरात लूटने की बात स्वीकार की। आरोपी से वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी का विवरण :- नाम: मांगीलाल उर्फ मंगल अहिरवार उर्फ वर्मा पिता हरिकिशन अहिरवार, उम्र 35 वर्ष।, निवासी: सिंगारचोली, एयरपोर्ट रोड, कोहेफिजा, भोपाल (मूल निवासी- राजगढ़)। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना कोहेफिजा में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के 06 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। निरीक्षक मनोज पटवा, उनि कमलेश चौहान , उप निरी. भगवत धुर्वे ,उनि अशोक शर्मा, सउनि सत्येन्द्र चौबे, प्रआर राजेन्द्र राजपूत, प्रआर शेख फिरोज, प्रआर. कासिफ अली,प्रआर. अभिषेक (सायबर) ,आर. मधुसुधन चौहान , आर. जितेन्द्र सिकरवार , आर. राजेन्द्र मीणा, आर. राजकुमार, आर. योगेश सिंह,आर. आलोक सिंह, आर. हेमंत मेवाडा(सायबर),आर. बबन(सायबर), म.आर. चिंकी सिंह की सराहनीय भूमिका रही है । जुनेद/23 अप्रैल2026