-माइक्रो बीट सिस्टम एक्टिव कर आदतन अपराधियों/बदमाशों के खिलाफ़ सख्त कानूनी कार्यवाही करें भोपाल (ईएमएस) । पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा आज शाम कमिश्नर कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी मौजूद रहेl पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने जोनवार पेंडिंग अपराधों, NDPS प्रकरणों एवं अन्य गंभीर मामलों की विस्तृत समीक्षा की l उपरांत निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ज़न सहयोग से cctv कैमरे लगवाएं l भीड़भाड़, बाजार वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग, हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग, माइक्रो बीट सिस्टम के माध्यम से जन संवाद कर लोगों को हैलमेट, शीट बेल्ट, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा इत्यादि विषयों पर जागरूक कर पुलिस सूचनातंत्र मजबूत करेंगेl निगरानी बदमाशों एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ़ बाउंड ओवर की कार्यवाही करेंl मादक पदार्थ तस्करों एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त क़ानूनी कार्यवाही करेंl साथ ही स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामीली, जुआ, सट्टा, आर्म्स एवं आबकारी के खिलाफ़ अभियान चलाकर कार्यवाही करेंl बार, रेस्टोरेंट्स, होटल को नियमित समय पर बंद करवाएं, बैंकों की निरंतर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंl जुनेद/23 अप्रैल2026