क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस)। इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर उद्यान में विश्व पृथ्वी दिवस पर संस्था मालवमंथन द्वारा एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर धरती मां का पूजन कर उन्हें जीवामृत एवं मोटा अनाज अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. माला सिंह ठाकुर की उपस्थिति रही। संचालन मनीष भालेराव ने किया। आभार रमेश गोधवानी ने माना। - 24 अप्रैल 2026