क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जय भीम नगर कालोनी, पोलीपाथर, गौरीघाट में श्रीधाम वृन्दावन, उत्तर प्रदेश से पधारे श्री श्री 1008 दंडी स्वामी अखिलेश आश्रम महाराज के सानिध्य मे कथा वाचक रामजी तिवारी के मुखारबिंद से शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक चल रहा है, जिसका समापन 28 अप्रैल मंगलवार को पूर्ण आहूति एवं भंडारे के साथ होगा। आयोजक पंडित राज कुमार तिवारी ने बताया कि कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इस आयोजन को सफल बनाने मे कालोनी के उपाध्यक्ष मनीष मित्तल, नरेश कुमार चंदेल, गोविंद सिंह ठाकुर, विनायक राव वानखेड़े, रमेश श्रीवास्तव, शिवलाल मरावी, महेंद्र रावते, ओमप्रकाश, श्रीमती अंबिका विश्वकर्मा, रोजी धावड़े, एमी रोमिला, अविनाश वाणी, रामाधार प्रजापति, नर्मद रघुवंशी, गणेश श्रीवास्तव आदि अपना योगदान दे रहे है। - 24 अप्रैल 2026/ 05.39