इन्दौर (ईएमएस)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई भवन में खुशहाली सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सिविल अधिकारियों का सम्मान किया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. श्वेता चौधरी के अनुसार यह दिवस सिविल सेवकों के राष्ट्र के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं को सिविल सेवाओं में प्रेरित होने का आह्वान किया। संस्थान की युवा टीम लीडर अनिष्का चावड़ा और प्रतिनिधि खुशबू यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों को जाना ताकि वे राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित हों। संस्थान के सदस्यों ने इस अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन और एडीएम समेत अनेक सिविल अधिकारियों को माल्यार्पण, सम्मान संदेश के साथ रीयूजेबल कॉटन हैंड बैग, पुष्प व रागी के लड्डू भेंट कर सम्मानित किया। - 24 अप्रैल 2026