कल्याण, (ईएमएस)। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते 28 अप्रैल को पूरे 12 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। महानगरपालिका के जल आपूर्ति विभाग के अनुसार, बारावे, मोहिली, नेतिवली और टिटवाला स्थित जलशुद्धीकरण केंद्रों पर विद्युत और यांत्रिक उपकरणों की मरम्मत एवं देखभाल का काम किया जाएगा। इस वजह से मंगलवार, 28 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी। इसके चलते कल्याण शहर के पूर्व और पश्चिम क्षेत्र, डोंबिवली पूर्व-पश्चिम, साथ ही कल्याण ग्रामीण इलाके जैसे मांडा-टिटवाला, वडवली, आंबिवली, शहाड, अटाली और आसपास के गांवों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें। साथ ही, इस अवधि में पानी का उपयोग सावधानी और बचत के साथ करने को कहा गया है। अनावश्यक पानी खर्च करने से बचने और उपलब्ध पानी का सही तरीके से उपयोग करने की सलाह भी दी गई है। २४ अप्रैल/२०२६/ईएमएस