अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग एवं अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है: 1. ट्रेन संख्या 20486/20485 साबरमती–जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20486 (साबरमती–जोधपुर) में 03 मई से 02 जून 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 20485 (जोधपुर–साबरमती) में 01 मई से 31 मई 2026 तक एक अतिरिक्त 3-टियर एसी तथा दो स्लीपर श्रेणी के कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। 2. ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती–जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20492 (साबरमती–जैसलमेर) में 01 मई से 31 मई 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 20491 (जैसलमेर–साबरमती) में 02 मई से 01 जून 2026 तक एक अतिरिक्त 3-टियर एसी तथा दो स्लीपर श्रेणी के कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। उपरोक्त दोनों जोड़ी ट्रेनें संशोधित व्यवस्था के अनुसार कुल 22 कोचों के साथ संचालित की जाएंगी। सतीश/24 अप्रैल