जबलपुर, (ईएमएस)। बेलबाग थानान्तर्गत घमापुर चौक के समीप कल रात दो युवकों ने एक फल दुकान के बाजू में सब्जी के ठेले से जबरन सब्जी उठा ली। फल विक्रेता द्वारा मना करने पर दोनों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में फल विक्रेता को हाथ व कंधे में चोटें आयी हैं। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना के संबंध में बेलबाग पुलिस ने बताया कि खटीक मोहल्ला बेलबाग निवासी रिक्की उर्फ विकास सोनकर घमापुर चौक पर फल की दुकान लगाता है कल रात लगभग दस बजे वह जब अपनी दुकान पर था तभी सनी सोनकर व चुलबुल सोनकर आये और उसके बगल में लगे सब्जी के ठेले से जबरन सब्जी उठाने लगे मना करने पर दोनों फल विक्रेता विकास सोनकर के साथ गाली गलौज करने लगे मना करने पर आरोपियों ने विकास के साथ हाथ मुक्के से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचायी। ईएमएस/ 24 अप्रैल 2026