राज्य
24-Apr-2026
...


- होठों पर काटने और शरीर पर अनगिनत निशान नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में हुई खौफनाक वारदात ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। एक आईआरएस अफसर की बेटी की ना सिर्फ हत्या की गई बल्कि उसके शरीर पर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। वहीं, शव की हालत देखकर पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों का भी कलेजा कांप उठा। पुलिस सूत्रों की मानें तो शरीर पर मिले चोट के अनगिनत निशान और नाक की टूटी हड्डी को देखने के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद डॉक्टर ने कहा कि ये तो हैवानियत की हद है। ऐसे दुष्कर्मी के लिए तो हर सजा कम होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती के हाथों, होठों और चेहरे पर काटे जाने के निशान भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पीड़िता की मौत गला घोटने से होने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर संघर्ष व हमले के गहरे निशान मिले हैं। उसके दोनों हाथों, पैरों और हथेलियों पर कई खरोंचें और चोट के निशान थे। इससे पता चलता है कि घटना के दौरान युवती ने खुद को बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। आरोपी जब काबू नहीं कर सका तो उसने गला कसा और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। गले की अंदरूनी जांच में रक्तस्राव मिला और थायरायड कार्टिलेज के दोनों हॉर्न टूटे मिले, जबकि हायोइड हड्डी सुरक्षित पाई गई। राहुल गांव में खाली समय में दिनभर यानी 12 से 13 घंटे तक दोस्तों संग ऑनलाइन लूडो और तीन पत्ती वाला जुआ खेलता था। उसे गेम की लत लग गई थी। गेम में कुछ समय से वह हार ही रहा था जिससे कर्ज बढ़ गया था। कर्ज चुकाने को उसे पैसे को जरूरत थी। इसलिए लूटपाट के इरादे से आईआरएस अफसर के घर पहुंचा था। इसी दौरान उसने आईआरएस की बेटी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/ अप्रैल /2026