- एसडीएम दतिया द्वारा उचित मूल्य दुकान सिनावल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश दतिया ( ईएमएस ) | अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया श्री लोकेंद्र कुमार सरल द्वारा आज शुक्रवार को ग्राम सिनावल स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, भंडारण एवं रखरखाव, चावल की गुणवत्ता तथा दुकान परिसर की साफ-सफाई का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी ने निर्देश दिए कि दुकान का संचालन नियमित रूप से निर्धारित समय पर किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार राशन सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने एवं भंडारण व्यवस्था को बेहतर रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही समिति विक्रेता को निर्देशित किया गया कि दुकान परिसर में स्वच्छता बनाए रखें और सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें।