क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। गौरी नगर स्थित करुणा बुद्ध विहार पर आयोजित एक भव्य समारोह में बहुजन समाज पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्य गणों ने गौतम जामनिक को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिलाध्यक्ष की कमान सौंप उन्हें जिले में निष्पक्ष एवं निस्वार्थ रूप से कार्य करने का दायित्व दिया। इस अवसर पर जिले के समस्त पदाधिकारी व सदस्य गणों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौतम जामनिक को शुभकामनाएं दीं। समारोह में डॉ. रावण वर्मा जोन प्रभारी, धीरेंद्र निराला जोन प्रभारी, उषा मौर्या पूर्व जोन प्रभारी बीएसपी, धर्मदास अहिरवार पूर्व जोन प्रभारी बीएसपी, ओमप्रकाश बारदी पूर्व जिला प्रभारी, राजेंद्र अहिरवार शहर अध्यक्ष, कमल किशोर सोलंकी पूर्व जिला अध्यक्ष, राम भजन तंबोली आदि उपस्थित रहे। अपनी इस नियुक्ति पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौतम जामनिक ने बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी जियालाल अहिरवार और प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पीप्पल के प्रति आभार व्यक्त किया। - 24 अप्रैल 2026