राज्य
24-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) स्वामी अच्युतानंद महाराज गोपालाचार्य गोपालानंद सरस्वती और रामगोपाल दास महाराज की मौजूदगी में रणजीत हनुमान मंदिर से गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जन-जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। रैली के समापन पर संतों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब समय आ गया है जब गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गौ रक्षा के लिए एक सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए, जिसमें गौ-तस्करी और गौ-हत्या करने वालों के लिए आजीवन कारावास का कड़ा प्रावधान हो। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई मालवा मिल पर समाप्त हुई। रैली में मनोज तिवारी, संजय कटारिया, अभिषेक उदेनिया एवं अनेक संगठनों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए। आनंद पुरोहित/ 24 अप्रैल 2026